Breaking NewsNational

जम्मू कश्मीर के नौगाम में पुलिस की टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी हुए शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नौगाम में शुक्रवार को आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमला श्रीनगर सिटी के बाहरी इलाके में हुआ। इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने पुलवामा के अवंतीपोरा में आतंकियों के तीन ठिकाने ध्वस्त किए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। शुक्रवार सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम बाईपास पर पुलिस पार्टी पर हमला किया गया। आतंकियों द्वारा किए गए इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। ये हमला किन आतंकियों ने किया और वो किस संगठन के थे, इसको लेकर अभी जानकारी आनी बाकी है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में आतंकियों की ओर से पुलिस पार्टी और सेना के काफिले पर हमलों में तेजी आई है। अभी दो दिन पहले ही बारामूला के सोपोर में एक सेना की टुकड़ी पर हमला किया गया था, जिसमें एक जवान घायल हुआ था।

Advertisements
Ad 27

आतंकियों की ओर से सेना-CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की साझा पार्टी पर हमला किया गया था। आतंकियों की ओर से लगातार गोलीबारी की गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाब दिया। इस दौरान आतंकी भागने में सफल हुए थे।

सुरक्षाबलों की ओर से लगातार आतंकियों को ढूंढ-ढूंढकर ठिकाने लगाया जा रहा है। बीते दिनों ही पुलवामा जिले के सेब बागान में छुपे आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें आजाद अहमद लोन आतंकी को मार गिराया गया था, हालांकि एक जवान भी शहीद हुआ था।

आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों के अलावा स्थानीय लोगों और नेताओं को निशाने पर लिया जा रहा है। एक महीने के भीतर कई भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेताओं की हत्या कर दी गई, जिसके बाद कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। जबकि अब घाटी के इलाके में नेताओं की सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button