Breaking NewsUttarakhand

उम्मीद संगठन ने किया बैठक का आयोजन

देहरादून। आमजन की समस्याओं को लेकर उम्मीद संगठन ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था “आम आदमी की बात-आम आदमी के साथ” ।आम आदमी की विभिन्न समस्याओं के निवारण हेतु बुलाई गई इस बैठक का आयोजन राजपुर रोड स्थित जाखन के बापू नगर में किया गया। इस बातचीत कार्यक्रम के दौरान बापूनगर वार्ड संख्या 3 के निवासियों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने कहा कि बापूनगर वार्ड संख्या 3 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसके अलावा क्षेत्रवासियों ने बताया कि गर्मियों के मौसम में इन दिनों क्षेत्र में पीने के पानी की बड़ी किल्लत बनी हुई है जिसका शीघ्र निवारण होना अति आवश्यक है। साथ ही पूरे बापूनगर क्षेत्र में अक्सर विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। गर्मियों में आजकल बिजली की आँखमिचौनी रोजाना बदस्तूर जारी है। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया किंतु कोई निवारण नही हो सका।

Advertisements
Ad 27

इस बैठक के दौरान उम्मीद संगठन के अध्यक्ष सुशील कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार, मैदान सिंह, नानक सिंह, एवं कमल सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button