Breaking NewsUttarakhand

बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

देहरादून। तेज गति से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लेते हुए ज़ोरदार टक्कर मार दी और उसे बुरी तरह से कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पर सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दिनांक 15/09/20 की सुबह थाना क्लेमेनटाउन को सूचना मिली की आशारोड़ी के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उक्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा।

Accident

पुलिस के द्वारा मौके पर मृतकों की पहचान जतिन पुत्र तिलकराज निवासी फरीदपुर, मांडूवाला, थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, उम्र 17 वर्ष तथा संदीप कुमार पुत्र रामलाल निवासी अहलावलपुर, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।

ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया, ट्रक में सवार अन्य व्यक्ति से घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक सहारनपुर से देहरादून आ रहा था, जिसमे चिप्स भरे थे। आशारोड़ी से आगे मोड़ के पास अचानक उक्त ट्रक व सामने से आ रही मोटरसाइकिल के आमने सामने भिड़ंत हो गई।

पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लिया गया है, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button