Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के इन पांच जिलों में हो सकती है बर्फबारी

देहरादून। मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि उत्तराखंड के पांच जिलों में गुरुवार को बर्फबारी हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फ गिर सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले ज्यादातर इलाकों में आज बर्फबारी हो सकती है।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बर्फ गिरने की ज्यादा संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भी बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। किसी भी इलाके में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

Advertisements
Ad 26

पहाड़ में ज्यादातर स्थानों पर अभी पाले से राहत है। मौसम केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम होने पर पाला गिरता है। पहाड़ी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है। इसमें कमी आने पर पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button