Breaking NewsNationalSports

उत्तराखंड को बीसीसीआई से मिलेंगे सालाना 40 करोड़ रुपये

देहरादून। राज्य में अब क्रिकेट के अच्छे दिन आने शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड में क्रिकेट के संसाधनों के विकास और रखरखाव समेत अन्य खर्चों के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को बीसीसीआई सालाना 40 करोड़ रुपये देगा। बीसीसीआई ने अपने वार्षिक बजट में उत्तराखंड के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

बीसीसीआई की पूर्ण मान्यता मिलने के बाद अब प्रदेश में क्रिकेट और क्रिकेटरों की बेहतरी के प्रयासों में गति आने लगी है। इसी कड़ी में बीसीसीआई के 40 करोड़ के बजट से एसोसिएशन के मैदानों का निर्माण व रखरखाव, खिलाड़ियों की सुविधाओं, कोचिंग, सपोर्टिंग स्टाफ व दफ्तर कर्मियों के वेतन-भत्तों और कार्यालय का खर्च दिया जाएगा।

Advertisements
Ad 27

सीएयू के सचिव और बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने बताया कि इसी सत्र से राज्य को इसका लाभ मिलने लगेगा। इससे खिलाड़ियों की कोचिंग, मैदान की सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाओं में सुधार होगा।

बीसीसीआई एजीएम में बुधवार को परिणामों की घोषणा के बाद अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत अन्य पदाधिकारियों ने महिम वर्मा की ताजपोशी की। गांगुली उन्हें उपाध्यक्ष कक्ष में ले गए और कुर्सी पर बैठाया। उन्होंने महिम को बुके भी भेंट किया। इस मौके पर सीएयू अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व सचिव पीसी वर्मा, अमर सिंह मेघवाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button