Breaking NewsUttarakhand

Uttarakhand News: देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर, गंगा चेतावनी के निशान तक पहुंची

उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया, जिस कारण लोगों में दहशत है।

देवप्रयाग (श्रीनगर)/ ऋषिकेश। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश से देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर आ गई। गंगा का जल स्तर भी यहां चेतावनी के निशान तक पहुंच गया। वहीं अलकनंदा टोडेश्वर टापू पार गई। शनिवार को यहां अलकनंदा का जल स्तर तेजी से बढ़ गया।

केंद्रीय जल आयोग के सूत्रों के अनुसार अलकनंदा बीती रात 460 मीटर पर बह रही थी। शनिवार सुबह में इसका जल स्तर चेतावनी के निशान 463 मीटर तक पहुँच गया। इसके चलते गंगा भी यहां चेतावनी के निशान पर बह रही है। तेजी से बढे़ जल स्तर से यहां मुख्य संगम घाट, रामकुंड,फुलाडी  घाट पूरी तरह डूब गए।

Advertisements
Ad 26

वहीं अलकनंदा के तेज प्रवाह ने भागीरथी को रोक दिया जिससे इसका जल स्तर भी बढ़ गया। अलकनंदा, भागीरथी व गंगा के स्नान घाटों के डूबने के बाद भ तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोग नदी के बढ़ते जल स्तर के बीच शनि अमावस्या पर तर्पण का कार्य कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button