अखिल भारतीय खटीक समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुईं वंशिका सोनकर
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा युवा नेत्री एवं समाजसेवी वंशिका सोनकर को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

देहरादून। प्रसिद्ध समाजसेवी, युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर को अखिल भारतीय खटीक समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय खटीक समाज द्वारा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कईं लोगों को अखिल भारतीय खटीक समाज (रजि.) संगठन की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

वहीं इंदिरा कॉलोनी वार्ड की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भी अखिल भारतीय खटीक समाज संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा युवा नेत्री एवं समाजसेवी वंशिका सोनकर को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पदाधिकारियों द्वारा उन्हें संगठन की सदस्यता का पत्र भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में समाजसेवी एवं युवा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा कि वे अखिल भारतीय खटीक समाज संगठन से जुड़कर काफी प्रसन्नता महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए पूर्ण प्रयास करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित किये जाने पर अखिल भारतीय खटीक समाज के समस्त पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया और उन्हें धन्यवाद कहा।
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय खटीक समाज संगठन से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य एवं काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।




