Breaking NewsNational

वायुसेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की मौत

तवांग। भारतीय वायुसेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर आज अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार पांच वायुसेनाकर्मियों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

भारतीय वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह लगभग छह बजे उस समय हुआ जब एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर ‘मैंटीनेंस मिशन’ पर था।

Advertisements
Ad 26

उन्होंने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार कर्मियों में से पांच की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया गया है।’’

बचाव दल भारत-चीन सीमा पर स्थित तवांग में हादसा स्थल पर पहुंच गए हैं। घायल कर्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button