Breaking NewsUttarakhand

विमला गौड़ बनीं क्षेत्रवासियों की पहली पसंद

देहरादून। नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 23 खुड़बुड़ा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती विमला गौड़ को क्षेत्र की जनता का भरपूर  समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र में उनके बढ़ते जनाधार को देखकर उनकी जीत निश्चित नज़र आ रही है।

गौरतलब है कि विमला गौड़ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार इस वार्ड से चुनाव लड़ रही हैं, जबकि वे पिछले काफी वर्षों से जनसेवा में लिप्त रहकर क्षेत्र वासियों के उत्थान के लिए कार्य करती आ रही हैं। उनके सरल स्वभाव, निष्ठा और कर्मठता ने ही उन्हें क्षेत्र की जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है।

अपने चुनाव प्रचार के चलते श्रीमती विमला गौड़ इन दिनों क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर रही हैं व जनता से वोटों की अपील कर रही हैं। उनके चुनाव प्रचार में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी उन्हें सहयोग दे रहे हैं। कहना न होगा कि विमला गौड़ की लोकप्रियता का फायदा भी उन्हें इस चुनाव में मिलने जा रहा है। उनके बढ़ते जनाधार को देख उनके प्रतिद्वंद्वी इन दिनों परेशान नज़र आ रहे हैं।

मृदुभाषी एवँ सरल स्वभाव की धनी विमला गौड़ को वार्ड की जनता का भरपूर स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। जिससे इस चुनाव में उनकी जीत निश्चित नज़र आ रही है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस चुनाव में विमला गौड़ के सफलता की ओर बढ़ते मजबूत कदमों को रोक पाना बेहद मुश्किल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button