Breaking NewsUttarakhand

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षमित्र डाॅ. सोनी ने किया पौधारोपण

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षमित्र डाॅ. त्रिलोकचन्द्र सोनी ने पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व दिवस पर वृक्षमित्र डाॅ. त्रिलोकचन्द्र सोनी ने रायपुर क्षेत्र के मालदेवता स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय परिसर में प्रभारी चिकित्साधिकारी उर्मिला द्विवेदी एवं मालदेवता के ग्राम प्रधान विकास क्षेत्री की अध्यक्षता में पौधारोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के साथ ही वृक्षमित्र डाॅ. त्रिलोकचन्द्र सोनी ने उन्हें पौधा भी उपहार में भेंट किया।

इस अवसर पर बोलते हुए डाॅ. त्रिलोकचन्द्र सोनी ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण हेतु हम सभी को जीवन में पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हमारी धरती पर गहरा संकट मंडरा रहा है। तेजी से हरे-भरे वृक्षों का अंधाधुंध कटान किया जा रहा है। आलम ये है कि लहलहाते हरे-भरे खेत कंक्रीट के जंगलों में तब्दीज होते जा रहे हैं। इस वजह से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है। डाॅ. सोनी ने कहा कि इस खतरे से बचने का एक ही उपाय है कि अधिक से अधिक संख्या में पौधा रोपण किया जाये तभी हमारी धरती सुरक्षित रह पायेगी और पर्यावरण बेहतर बनेगा।

Advertisements
Ad 13

3

गौरतलब है कि डाॅ. त्रिलोक चन्द्र सोनी बीते लगभग 20 वर्षों से पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के चलते वे देशभर में हजारों पौधे लगा चुके हैं एवं साथ ही कई महान विभूतियों को पौधे भी भेंट कर चुके हैं। डाॅ. सोनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा उन्हें विरासत में मिली है। इसी के चलते उन्होंने पर्यावरण बचाओं अभियान की ये मुहिम छेड़ी हुई है। डाॅ. त्रिलोक चन्द्र सोनी ने समस्त देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button