Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से महिलाओं को किया सम्मानित

देहरादून। रविवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आई. आर. डी. टी. सभागार सर्वे चौक देहरादून में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन खजान दास विधायक राजपुर की अध्यक्षता, रेखा आर्या कैबिनेट मंत्री के विशिष्ट आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

ध्यातव्य है कि उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली का जन्म 8 अगस्त को हुआ था। सचिव हरि चंद्र सेमवाल द्वारा बताया गया कि सामाजिक, साहसिक, शिक्षा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में महिलाओं या किशोरियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार प्रतिवर्ष विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है। जिसमें जनपद स्तरीय चयन समिति के द्वारा संस्तुत किये गए प्रस्तावों में से राज्य स्तरीय समिति द्वारा विजेताओं का चुनाव किया जाता है।

विभागीय मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा वीरांगना तीलू रौतेली का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया गया कि इस वर्ष शासनादेश में संशोधन करते हुए कोरोना काल में उत्कृष्ट तथा अभिनव सेवा देने वाली महिलाओं को भी इसमे सम्मिलित किया गया है। साथ ही वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा इस विषय के प्रति अतीव संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए पुरस्कार राशि को बढ़ाये जाने संबंधी प्रस्ताव पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि को 21 हज़ार से बढ़ाकर 31 हज़ार कर दिया गया है तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार राशि को 10 हज़ार से बढ़ाकर 21 हज़ार कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि हमारी सरकार सबका साथ सबके विकास के लिए केवल बातों एवं घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं । विगत 7 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हुए विकास कार्य आज़ादी के बाद से अभी तक हुए विकास कार्यों के बनिस्बत अधिक हैं।

Advertisements
Ad 13

विधायक राजपुर खजान दास द्वारा कहा गया कि विगत वर्षों से लगातार निष्पक्ष रूप से दिया जाने वाला यह पुरस्कार विगत वर्षों में विभाग की कार्यकुशलता को दिखाता है।
इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार के अंतर्गत ओलंपिक 2020 टोक्यो में महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार के अंतर्गत 22 कार्यकर्त्रियों को पुरस्कृत किया गया है।

इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए दो विभागीय अधिकारियों क्षमा बहुगुणा बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर एवं नीतू फुलारा बाल विकास परियोजना अधिकारी को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर सचिव प्रशांत आर्या, विभागीय अधिकारी डॉ. एस. के. सिंह उपनिदेशक, भारती तिवारी कार्यक्रम अधिकारी, एस. के. त्रिपाठी कार्यक्रम अधिकारी, अखिलेश मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून, मुकुल चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button