Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर तूफान चलने का अलर्ट

उत्तराखंड में दो दिन लगातार बारिश के बाद शनिवार को मौसम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बादल छाए रहने से तापमान सामान्य से नीचे रहा। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने आज सोमवार से फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है।

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार को तेज तूफान चलने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

Advertisements
Ad 29

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम बदला-बदला रहेगा। रविवार के आंकड़ों की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 12.6 डिग्री रहा। जबकि पर्वतीय इलाकों के तापमान में ज्यादा कमी देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button