Breaking NewsUttarakhand

Weather Update: पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बुधवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों में 31 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। खास तौर से प्रदेश के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Advertisements
Ad 26

उधर मैदानी जिले हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर के साथ ही चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में घना कोहरा छाया रहेगा। इसका सीधा असर प्रदेश भर के तापमान में देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो तीन व पांच जनवरी को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button