Breaking NewsUttarakhand

बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

सोमवार (आज) को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

देहरादून। आज उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (सोमवार) बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि, मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

Advertisements
Ad 29

एक जून तक येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 29 मई से एक जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button