Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, होगी भारी बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में एकबार फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है। यूं तो उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसा संभावना पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से शनिवार को भी पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया है।

जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विज्ञानी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश होने के साथ ही अचानक पारा तेजी से बढ़ेगा और ठंडक दस्तक दे देगी। हालांकि पिछले कई दिनों से रात में न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेंटीग्रेड से कम है और बारिश से पारे में और गिरावट की संभावना है।

Advertisements
Ad 26

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अमूमन 28 सितंबर तक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से मानसून चला जाता था, लेकिन इस बार मानसून की सक्रियता एक हफ्ते बाद तक जारी रही। इसका ही असर रहा कि चार-पांच अक्तूबर तक राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। इस वजह से सर्दी में इज़ाफ़ा होगा और तापमान में काफी गिरावट हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button