मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य लाभ के लिए महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

देहरादून। रविवार देर शाम को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को तबियत खराब होने पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों के पैनल की निगरानी में उनकी जरूरी जांच की गई थी। वही कोरोना संक्रमित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एहतियातन उन्हें एम्स दिल्ली के लिए रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री जल्द स्वस्थ होकर वापिस उत्तराखंड लोटे इसके लिए आज बालावाला मंडल महिला मोर्चा की महिलाओं ने भजन कीर्तन किया और महासू देवता एवं बद्रीविशाल से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य लाभ ले और प्रदेश की जनता के बीच आये। बालावाला मंडल की अध्यक्षा सविता पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सबके लोकप्रिय मुख्यमंत्री है और आज सभी महिलाओं ने महासू देवता और बद्री विशाल जी से प्रार्थना की है कि वे जल्द स्वस्थ होकर वापिस लौटे और प्रदेश की बागडौर संभाले।
भजन-कीर्तन के इस मौके पर शशि रावत, प्रभा गुसाईं, नीता रावत एवं शांति प्रसाद कोठारी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।