Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य लाभ के लिए महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

देहरादून। रविवार देर शाम को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को तबियत खराब होने पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों के पैनल की निगरानी में उनकी जरूरी जांच की गई थी। वही कोरोना संक्रमित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एहतियातन उन्हें एम्स दिल्ली के लिए रेफर किया गया है।

34249660-7644-4bc5-8702-840b3cd07527

मुख्यमंत्री जल्द स्वस्थ होकर वापिस उत्तराखंड लोटे इसके लिए आज बालावाला मंडल महिला मोर्चा की महिलाओं ने भजन कीर्तन किया और महासू देवता एवं बद्रीविशाल से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य लाभ ले और प्रदेश की जनता के बीच आये। बालावाला मंडल की अध्यक्षा सविता पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सबके लोकप्रिय मुख्यमंत्री है और आज सभी महिलाओं ने महासू देवता और बद्री विशाल जी से प्रार्थना की है कि वे जल्द स्वस्थ होकर वापिस लौटे और प्रदेश की बागडौर संभाले।

9d0ca980-2137-476c-b150-693d938fcd6a

भजन-कीर्तन के इस मौके पर शशि रावत, प्रभा गुसाईं, नीता रावत एवं शांति प्रसाद कोठारी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button