Breaking NewsSports

WTC Points Table: टीम इंडिया को हार से हुआ भारी नुकसान, पहुंची इस नंबर पर

WTC Points Table: कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया को भारी नुकसान भी हुआ है।

कोलकाता। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन के खेल में टीम इंडिया को चौथी पारी में 124 रनों का टारगेट मिला था, जिसके बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी सिर्फ 93 रनों के स्कोर पर सिमट गई और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार के साथ टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण की प्वाइंट्स टेबल में भी भारी नुकसान हुआ है, जिसमें वह अब सीधे चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

भारतीय टीम के अब WTC में हुए इतने अंक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट के शुरू होने से पहले टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर थी, वहीं कोलकाता टेस्ट में मिली हार के बाद जहां टीम इंडिया अब सीधे चौथे नंबर पर पहुंच गई है तो वहीं उसके कुल अब 54.17 अंक प्रतिशत हैं। टीम इंडिया ने अभी तक WTC के इस चक्र में कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार में जहां उन्होंने जीत हासिल की है तो वहीं तीन मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीकी टीम को लेकर बात की जाए तो उनको कोलकाता टेस्ट में मिली जीत से काफी फायदा हुआ है, जिसमें वह चौथे पायदान से सीधे अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अफ्रीकी टीम ने जहां WTC के इस चक्र में अब तक तीन मैच खेले हैं तो उसमें से 2 को वह जीतने में कामयाब रहे हैं, जबकि एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, इस तरह से उनके अंकों का प्रतिशत अभी 66.67 है।

Advertisements
Ad 27

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर पर काबिज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण की प्वाइंट्स टेबल में अन्य टीमों की स्थिति को देखा जाए तो उसमें 100 अंक प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर पर काबिज है। इसके अलावा श्रीलंका 66.67 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है तो वहीं 50 अंक प्रतिशत के साथ पाकिस्तान की टीम पांचवें नंबर पर काबिज है। छठे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है, जिसके अभी अंकों का कुल प्रतिशत 43.33 का है। इसके अलावा अंतिम तीन पायदान पर बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीम है, जिसमें से अभी तक सिर्फ कीवी टीम ने इस WTC के साइकल में एक भी मुकाबला नहीं खेला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button