Breaking NewsUttarakhand

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के इन चार जिलों में जारी किया बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून सहित चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। कहीं भी अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Advertisements
Ad 29

रविवार को सुबह से धूप खिलने से मौसम में गर्माहट देखने को मिली। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में भारी बारिश हो सकती है। इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button