Breaking NewsEntertainment

इस फ़िल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं हरभजन सिंह, ट्रेलर हुआ रिलीज़

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के टर्बनेटर हरभजन की आने वाली फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। यह फिल्म इस साल गर्मियों में रिलीज होगी। जॉन पॉल राज और शाम सूर्या की तरफ से निर्देशित इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में फिल्म में रिलीज किया जाएगा, फिल्म में अर्जुन, लोसलिया और सतीश जैसे कलाकार भी हैं।

यहां देखें ट्रेलर

टी-सीरीज की तरफ से यूट्यूब पर शेयर किए गए ट्रेलर की बात करें तो हरभजन सिंह इस फिल्म में एक कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के मुताबिक फिल्म में हरभजन का एक्शन भी देखने को मिल सकता है। एक नजर में देखें तो फिल्म कुछ हद तक कबीर सिंह की याद दिलाती है, क्योंकि ट्रेलर में हरभजन सिंह का किरदार हर वक्त गुस्से में नजर आता है जो फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर के किरदार से काभी मेल खाता है।

Advertisements
Ad 26

हरभजन एक स्टार भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट्स  236 वनडे क्रिकेट में 269 विकेट हासिल किए थे। वह 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतटीम का हिस्सा थे।

हरभजन को हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2021 में अपने बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से यूएई में खेले गए आईपीएल 2020 को छोड़ा था, वह 2018 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ थे। 2018 से पहले हरभजन सिंह मुंबई इंडियन्स का हिस्सा थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button