Breaking NewsEntertainment

मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर शकील नूरानी को रेप के आरोप में किया गिरफ्तार

मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी पर एक 33 वर्षीय अभिनेत्री ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री की शिकायत के बाद निर्देशक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार करके बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई अभिनेत्रियां कास्टिंग काउच को लेकर अपना एक्सपीरियंस साझा कर चुकी हैं और अब मनोरंजन जगत से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ सहित कई पुरानी और चर्चित हिंदी फिल्मों का निर्दशन कर चुके मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी को मुंबई की मालवानी पुलिस ने यौन उत्पीड़न के केस में गिरफ्तार किया है। शकील नूरानी (73) पर 33 वर्षीय अभिनेत्री ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मलवणी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने निर्देशक को गिरफ्तार कर लिया है। शकील नूरानी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 12 अगस्त तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

शकील नूरानी गिरफ्तार

‘बड़े दिलवाला’ (1999) और ‘जोरू का गुलाम’ (2000) जैसी फिल्मों के लेखन, निर्माण और निर्देशन के लिए मशहूर शकील नूरानी पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा के बहाने शकील ने उसे अपने घर बुलाया था। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते  हुए बताया, निर्देशक शकील नूरानी ने एक आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने एक 33 वर्षीय अभिनेत्री को मलवणी स्थित अपने आवास पर बुलाया था। आरोप है कि वहां उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया। मामले में महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देने और बाद में एक कथित वीडियो के जरिए उसे धमकाने के आरोप भी शामिल हैं।

12 अगस्त तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजे गए नूरानी

Advertisements
Ad 29

मलवणी पुलिस ने इस मामले में शकील नूरानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद शकील नूरानी को कल मालवनी पुलिस ने बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

शकील नूरानी का करियर और फिल्में

बता दें, शकील नूरानी हिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक, निर्देशक और निर्माता हैं और उन्होंने 1991 में रिलीज हुई ‘विष्णु देवा’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।। उन्होंने 1999 में रिलीज हुई ‘बड़े दिलवाला’ से लेखन क्षेत्र में कदम रखा, जिसके वह निर्देशक और निर्मात भी थे। उन्होंने गोविंदा और ट्विंकल खन्ना स्टारर ‘जोरू का गुलाम’ का भी निर्देशन किया था। साल 2000 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट थी। इसके अलावा शकील ने ‘तेजाबः द एसिड ऑफ लव’ का भी निर्देशन किया, जो 2005 में रिलीज हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button