Breaking NewsNationalWorld

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये बड़ी बात

174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है। अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित के लिए ट्वीट किया है और उन्हें हीरो बताया है।

नई दिल्ली। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी से फ्लाई दुबई के विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बच गयी। बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि विमान का को-पायलट प्लेन को क्रैश कराना चाह रहा था। उसने  कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हालांकि, घायल स्थिति में भी कैप्टन स्मित ने हमलावर लड़ाई की और कॉकपीट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद कुछ यात्रियों ने कॉकपीट में घुसकर को-पायलट को काबू में कर लिया। इस घटना के बाद पूरी दुनिया में कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ हो रही है। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित के लिए ट्वीट किया है।

क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए ज़बरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button