Breaking NewsNational

हाथी से गिरे योग गुरु बाबा रामदेव, पढ़िये पूरी खबर

मथुरा। बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो योग करते वक्त हाथी की पीठ से गिर पड़े। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि बाबा योग कर रहे हैं और कुछ ही देर बाद हाथी चल पड़ता है। इससे बाबा का बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर पड़े।

हालांकि, इस हादसे में बाबा को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वो गिरते ही उठकर खड़े हो गए और फिर साथियों के साथ हंसने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Advertisements
Ad 26

यह घटना सोमवार को मथुरा में महावन स्थित आश्रम में घटी। सोशल मीडिया में इस वीडियो का मजाक भी उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने बाबा को जोकर बोल दिया। यूजर ने ट्वीट किया- बाबा हाथी पर बैठकर सर्कस कर रहे थे और गिर पड़े… जोकर।

एक और यूजर ने लिखा कि बाबा जीडीपी के लिए नए मस्कट (शुभंकर) हो सकते हैं। एक ने लिखा- भारत में हाथी बहुत सारे लोगों से समझदार हैं। वो जानते हैं कि कब फेक योगी अपने प्रोपोगैंडा के लिए उनका इस्तेमाल कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button