Breaking NewsNational

युवक और युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। राजधानी दून के रायपुर थाना क्षेत्र में आज दो आत्महत्या होने से सनसनी फैल गई। गुरुवार को सुबह थाना रायपुर को सूचना मिली की लाडपुर क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जानकारी मुताबिक मृतका की मां बुधवार की रात अपनी ड्यूटी पर गई थी। तब वह घर पर अकेली थी। आज सुबह जब वह वापस लौटी तो देखा की मृतका अपने कमरे के पंखे से लटकी हुई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है। शव का पंचनामा भरकर मॉर्चरी भिजवाया गया है।

Advertisements
Ad 13
वहीं आज सुबह पुलिस को चूनाभट्टा क्षेत्र में एक युवक द्वारा जहर खाने की सूचना भी मिली। पुलिस ने 108 की मदद से युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान कपिल निवासी  टिहरी गढ़वाल हाल निवासी चूना भट्टा, रायपुर उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक चूना भट्टा में किराए पर रहता था और प्राइवेट जॉब करता था।
मृतक के पास से नुवान की शीशी और एक सुसाइड नोट मिला है। लेकिन उसमें मृतक द्वारा आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं लिखा है और उसने खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को मॉर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button