Breaking NewsEntertainmentNational

अपना हनीमून नहीं मनाएंगे ‘दीपवीर’

मुम्बई। बॉलीवुड जगत की सबसे प्यारी जोड़ी जिन्हें लोगो ने दीपवीर का नाम दिया है। दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। यह शादी सिंधी और कोंकणी रीति रिवाजो से संपन्न हुई। इटली में ग्रैंड शादी के बाद दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा। जो कि रात 8 बजे से शुरू होगा। ये रिेसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है। वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी।

Advertisements
Ad 27

इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे। शादी के बाद अब दोनों के हनीमून की चर्चा जोरो- शोरो पर है।  लेकिन आपको बता दें कि दोनों ही कपल अपना हनीमून नहीं बना पाएंगे। दीपवीर शादी के बाद थोड़ा- सा ही टाइम एक दूसरे के साथ बिता पाएंगे और कुछ समय के लिए दोनों को अपनी रियल लाइफ में रोमांस पर स्टॉप लगाना पड़ेगा।  दीपिका और रणवीर का शादी के बाद एक साथ टाइम न बिता पाने के पीछे बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी का हाथ है।

अब हम आपको बताते है कि इन दोनो कपल के बीच क्यूं रोहित शेट्टी दीवार बनकर खड़े है। दरअसल रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंबा’ में लीड रोल निभा रहे है। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। तो इसी वजह से रणवीर शादी और रिसेप्शन के बाद फिल्म की शूटिंग में बिज़ी हो जाएंगे।
इसीलिए शूटिंग के बाद ही दोनों कपल लंबे हनीमून पर जाएंगे। बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। भरपूर एक्शन की वजह से फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button