Breaking NewsUttarakhand

पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने किये “आदि कैलाश” व “ओम पर्वत” के किये दर्शन

राज्यपाल ने कहा कि आदि कैलाश के दर्शन से सुखद अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र यात्रा परमानंद को प्राप्त करने के समान थी।

नैनीताल/ पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान “आदि कैलाश” व “ओम पर्वत” दर्शन किए। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश धार्मिक पर्यटन में रुचि रखने वालों के लिए स्वर्ग के समान है।

Advertisements
Ad 29

राज्यपाल ने कहा कि आदि कैलाश के दर्शन से सुखद अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र यात्रा परमानंद को प्राप्त करने के समान थी, यूं ही नहीं उत्तराखण्ड को देवभूमि कहा जाता है।

उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। राज्यपाल ने कहा की सभी देशवासियों को आध्यात्मिक पर्यटन के लिए उत्तराखण्ड जरूर आना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button