Breaking NewsNational

देश की राजधानी दिल्ली में महसूस किये गये भूकंप के झटके, इतनी मापी गई तीव्रता

Earthquake in Delhi: दिल्ली में देर रात भूकंप के झटके आए हैं। इस भूकंप का केंद्र दिल्ली के ही एक एरिया में रहा है। जमीन से मात्र 5 किलोमीटर की गहराई पर ये भूकंप आया है।

Earthquake in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। देर रात दिल्ली में भूकंप आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, दिल्ली में रात को 1 बजकर 27 मिनट 01 सेकंड पर भूकंप के झटके आए हैं। इस भूकंप का केंद्र अक्षांश: 28.53 उत्तर, देशांतर: 77.32 पूर्व पर रहा है।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली रहा केंद्र

भूकंप की गहराई जमीन से मात्र 5 किलोमीटर नीचे रही है। इसका केंद्र दक्षिण पूर्वी दिल्ली (South East Delhi) रहा है। दिल्ली में शनिवार देर रात को आए भूकंप की तीव्रता काफी कम रही है। इस कारण किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दिल्ली में जिस टाइम भूकंप आया है, उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे।

फरवरी में आया था भूकंप

Advertisements
Ad 27

दिल्ली और NCR में 2025 में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली में इसी साल 17 फरवरी के महीने में भूकंप के झटके आए थे। इसका केंद्र दिल्ली के धौला कुआं के झील पार्क क्षेत्र के पास था। ये जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया था।

6-7 सेकंड तक महसूस किए गए थे झटके

ये भूकंप सुबह 5:36 बजे आया था। 6-7 सेकंड तक झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, और गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। इस भूकंप के कारण दिल्ली-एनसीआर में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button