Sports

जियानी इनफेंटिनो ने जताया दुख

मैक्सिको सिटी। फीफा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच अध्यक्ष पद संभालने वाले जियानी इनफेंटिनो ने दुख जताया है कि माइकल प्लातिनी अपने पर लगा प्रतिबंध हटा नहीं सके।

प्लातिनी फरवरी में फीफा अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए थे जब फीफा से उन्हें 20 लाख डॉलर के भुगतान का मामला प्रकाश में आया था। खेल पंचाट ने प्लातिनी पर लगा चार साल का प्रतिबंध कम करने से कल इनकार कर दिया।

Advertisements
Ad 26

इनफेंटिनो ने कहा,‘फीफा अध्यक्ष होने के नाते मैं खेल पंचाट के फैसले का सम्मान करता हूं। निजी तौर पर हालांकि मैं इससे बहुत दुखी हूं। मैंने युएफा में पिछले नौ साल माइकल के साथ काम किया है। हमने कुछ बेहतरीन काम किये और मैं सकारात्मक यादों को ही जेहन में रखना चाहता हूं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button