Breaking NewsUttarakhand

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की जयंती पर किया नमन

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हिंदी साहित्य के महाप्राण, छायावाद के प्रमुख स्तंभ एवं अद्वितीय साहित्यकार सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' जी ने अपनी ओजस्वी लेखनी, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक चेतना से साहित्य को नई दिशा दी।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान रचनाकार सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- छायावाद के प्रमुख स्तंभ और आधुनिक काव्य में क्रांति के अग्रदूत सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जी की जयंती पर कोटिशः नमन। उनकी कालजयी रचनाओं ने हिंदी साहित्य को नई चेतना, संवेदना और अभिव्यक्ति प्रदान की।

Advertisements
Ad 29

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हिंदी साहित्य के महाप्राण, छायावाद के प्रमुख स्तंभ एवं अद्वितीय साहित्यकार सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जी ने अपनी ओजस्वी लेखनी, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक चेतना से साहित्य को नई दिशा दी। उनकी अमर रचनाएँ देशवासियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button