दिलीप कुमार की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। महान अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिलीप कुमार को सांस लेने मे तकलीफ की शिकायत को चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उनकी पत्नी सायरा बानो भी उनके साथ मौजूद हैं। दिलीप कुमार की तबीयत काफी समय से खराब है।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने कहा कि दिलीप कुमार को रात 2 बजे भर्ती कराया गया है। उनकी उम्र को देखते हुए अगले 72 घंटे बेहद अहम हैं। उन्हें उल्टी और सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अभी सामान्य वार्ड में हैं, लेकिन लगातार निगरानी में हैं।
हमने उनसे ICU में जाने को कहा था, पर उन्होंने मना कर दिया। उनकी उम्र 93 साल है, इसलिए हम उन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। अगर तबियत ज्यादा खराब हुई तो हमें उन्हें ICU में भर्ती करना होगा।
बता दें कि कुछ समय पहले भी दिलीप कुमार को सर्दी, जुकाम और फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र 93 साल है और बढ़ती उम्र में खराब तबीयत के चलते वो लीलावती अस्पताल में अपना रुटीन चेकअप करवाने जाते रहते हैं।




