Breaking NewsEntertainment

‘द कश्मीर फाइल्स’ ने ‘राधे-श्याम’ को छोड़ा पीछे, पड़ा कमाई पर असर

मुंबई। प्रभास की ‘राधे-श्याम’ (हिंदी) कमाई के मामले में खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। अनुपम खेर की ‘द कश्मीर फाइल्स’ के आगे फिल्म की कमाई स्लो दिख रही है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ दूसरे दिन करीब 139.44 प्रतिशत के ग्रोथ के साथ दिखी। फिल्म कमाई के मामले में बेहतर दिख रही है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की जानकारी के मुताबिक, ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पहले दिन फिल्म ने करीब 3.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शनिवार को 8.50 करोड़ रुपए बटोरे। इस हिसाब से फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म को दर्शकों को पूरा प्यार मिल रहा है।

बता दें, 11 मार्च को सिनेमाघरों में दोनों फिल्में रिलीज हुईं। एक तरफ साउथ का सुपरस्टार यानी बाहुबली प्रभास तो वहीं अनुपम खेर व मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज स्टार्स बॉक्स ऑफिस पर आमने सामने खड़े हैं।

Advertisements
Ad 29

बॉक्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास जैसे स्टार और मेगाबजट वाली फिल्म ‘राधे-श्याम’ की तुलना में ‘द कश्मीर फाइल्स’ बेहतर नजर आ रही है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button