Breaking NewsUttarakhand

शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे शिक्षक

देहरादून। सोमवार यानी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस ने विभिन्न कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया है।

पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन की मासिक बैठक में टीम भावना से कार्य करने का निर्णय किया गया। साथ ही तय किया गया कि शिक्षक दिवस पर ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Advertisements
Ad 27

उन्होंने बताया कि इसके अलावा नौ सितंबर को जिला मुख्यालयों में कारगिल के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 12 सितंबर से कांग्रेस खटीमा से विकास संकल्प यात्रा की शुरुआत करेगी। उन्होंने जमीनों की जांच के आदेश देने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत को धन्यवाद भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button