Breaking NewsUttarakhand

कश्मीर के बारामुला में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल, देश की रक्षा करते हुए दी प्राणों की आहुति

देहरादून। कश्मीर के बारामुला में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गये हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी शंकर सिंह एवँ गोकर्ण सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार दोपहर 3‌.30 बजे बारामूला के रामपुर इलाके में गोलीबारी के साथ मोर्टार दागे और अग्रिम चौकियों और असैन्य इलाकों को निशाना बनाया था। भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और यह गोलाबारी एक घंटे से ज्यादा वक्त तक चली।

Advertisements
Ad 27

दुश्मन की गोलीबारी में बुरी तरह से घायल हुए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी शंकर सिंह एवँ गोकर्ण सिंह शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर पाकर पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गयी है। शंकर सिंह पिथौरागढ़ के गंगोलीघाट के नाली गांव निवासी थे, जबकि गोकर्ण सिंह मुनस्यारी के नापड गांव के रहने वाले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button