Ajab-GajabBreaking NewsNational

गौशाला में घुसा 15 फीट का मगरमच्छ, जानिए आगे क्या हुआ

गौशाला में 15 फीट मगरमच्छ के घुस आने से हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आ गए। तभी ग्रामीण एक जुट हुए और मगरमच्छ को कंधे में उठाकर गांव से दूर जाकर छोड़ दिया।

केंद्रापड़ा। ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले के महाकालपड़ा ब्लॉक के बगगहन गांव में एक विशाल मगरमच्छ के घुसने से हड़कंप मच गया। करीब 15 फीट लंबा मगरमच्छ गांव के एक घर की गौशाला में घुस गया था। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें ग्रामीण मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित जगह ले जाते नजर आ रहे हैं।

मगरमच्छ के चेहरे को बोरी से ढका

वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ को काबू करने के बाद ग्रामीण उसके पास पहुंचते हैं। उसकी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए उसके चेहरे को एक बोरी से ढक दिया गया। इसके बाद कई ग्रामीणों ने मिलकर मगरमच्छ को उठाया और उसे अपने कंधों पर रख लिया।

ग्रामीणों ने 15 फीट मगरमच्छ को कंधे पर उठाया

सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला दृश्य तब दिखाई दिया, जब ग्रामीण करीब 15 फीट लंबे मगरमच्छ को कंधे पर रखकर आसानी से गांव से दूर एक सुनसान जगह की ओर ले जाते नजर आते हैं। मगरमच्छ का चेहरा बोरी से ढका हुआ था और कई ग्रामीण मिलकर उसके शरीर को संभालते हुए आगे बढ़ रहे थे।

मगरमच्छ को देख मवेशी भागे

Advertisements
Ad 29

मगरमच्छ कथित तौर पर शिकार की तलाश में गौशाला में पहुंचा हुआ होगा। मगरमच्छ को देखते ही अंदर मौजूद मवेशी डरकर भाग गए। उनकी आवाज सुनकर गौशाला का मालिक वहां पहुंचा और उसने मगरमच्छ को देखकर आसपास के लोगों को जानकारी दी।

 

वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने तक ग्रामीणों ने मगरमच्छ को नियंत्रित कर उसे गांव से दूर एक अलग जगह पहुंचा दिया। वहां पहुंचने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया।

घटना के बाद से गांव में डर का माहौल

वन विभाग की टीम मगरमच्छ को भितरकनिका लेकर गई, जहां उसे संरक्षित क्रीक में छोड़ दिया गया। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों के बीच अब इस बात की चिंता बनी हुई है कि कहीं दोबारा कोई मगरमच्छ आबादी वाले इलाके में न पहुंच जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button