Breaking NewsSportsWorld

पाकिस्तान के हमले में 3 अफगानिस्तानी क्रिकेटर्स की मौत, ट्राई सीरीज में खेलने से किया मना

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के संग ट्राई सीरीज में खेलने से मना कर दिया है। पाकिस्तान के हमले में तीन अफगानिस्तानी क्रिकेटर्स की मौत हो गई है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ही पड़ोसी देश हैं, लेकिन इस समय उनके संबंध तनाव की स्थिति से गुजर रहे हैं। पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की, जिसमें अफगानिस्तान को काफी नुकसान हुआ। पाकिस्तान के हमले में तीन स्थानीय क्रिकेटरों की मौत उरगुन जिले में हो गई। इसके बाद अफगानिस्तान ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान की धरती पर होने वाली ट्राई सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है और पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा मारा है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने व्यक्त किया शोक

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया है कि ACB उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटरों (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) की दुखद शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त करता है, जिन्हें आज शाम पाकिस्तानी शासन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया। इन प्लेयर्स के साथ पांच और लोगों की मौत हुई, जबकि सात घायल हो गए। खिलाड़ी एक मैत्रीपूर्ण मैच में भाग लेने के लिए शाराना गए थे। उरगुन लौटने के बाद उन्हें निशाना बनाया गया।

 

ACB ने लिया बड़ा फैसला

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि इस कृत्य को वह उसके एथलीटों और क्रिकेट परिवार के लिए एक बड़ी क्षति मानता है। शोक संतप्त परिवारों प्रति अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता भी व्यक्त करता है। इस घटना के बाद ही ट्राई सीरीज में हिस्सा ना लेने का फैसला किया गया है।

Advertisements
Ad 26

ट्राई सीरीज के होने पर ही खड़ा हुआ बड़ा संकट

पाकिस्तान की धरती पर होने वाली ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान, श्रीलंका और पाकिस्तान को हिस्सा लेना था, लेकिन अफगानिस्तान के नाम वापस लेने की वजह से इस सीरीज पर भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है और इसका हो पाना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है। ट्राई सीरीज के पहले दो मुकाबले रावलपिंडी और फाइनल सहित बाकी मैच लाहौर के मैदान पर होने थे।

अफगानिस्तान के पाकिस्तान से होने थे दो मुकाबले

ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान का पहला मुकाबला 17 नवंबर को पाकिस्तान से होगना था। इसके बाद 19 नवंबर को श्रीलंका से और फिर 23 को दोबारा पाकिस्तान से मैच होना था। वहीं 25 नवंबर को उसका श्रीलंका से भी मैच शेड्यूल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button