Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में 907 हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों का आंकड़ा, नैनीताल हुआ रेड ज़ोन में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ तेज़ी से ऊपर जा रहा है। रविवार को दोपहर 2 बजे के बाद आई रिपोर्ट में 105 पॉज़िटिव मरीज़ सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 907 हो गई है।

इनमें सबसे अधिक 31 मामले नैनीताल में सामने आए हैं, जबकि देहरादून में 24 संक्रमित पाए गए। वहीं अल्मोड़ा में 18, चंपावत में 4, हरिद्वार में 2, टिहरी में 3, उत्तरकाशी में 1 व उधमसिंह नगर में 20 नये संक्रमित सामने आए हैं।

Advertisements
Ad 26

20200531_204059वहीं लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या की वजह से नैनीताल जनपद को रेेेड ज़ोन में शामिल किया गया है।

20200531_205746

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button