Breaking NewsSports

आस्ट्रेलियन टीम पर पत्थर फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम पुलिस ने यहां भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट मैच के बाद आस्ट्रेलिया टीम को स्टेडियम से होटल ले जा रही बस पर पत्थर फेंकने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

Advertisements
Ad 27

यह घटना 10 अक्तूबर को हुई थी और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।

सोनोवाल ने साथ ही मुख्य सचिव वीके पिपरसेनिया को घटना की जांच के आदेश और उन्हें रिपोर्ट सौंपने को कहा था। गुवाहाटी पुलिस आयुक्त हिरेन नाथ ने कहा कि दोनों लोगों की पहचान गोलपाड़ा जिले के राकेश हजोरी और पवित्र क्षत्रिय के रूप में हुई है।
इन दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था और गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने दोनों को पुलिस हिरासत में भेजा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button