Breaking NewsEntertainment

‘‘दोस्ताना” के नौ साल पूरे होने का जश्न मनाया प्रियंका ने

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2008 में आई फिल्म “दोस्ताना” की यादों को ताजा करते हुए कहा है कि इस फिल्म ने उन्हें “देसी गर्ल” की उपाधि दी है। उन्होंने दोस्ताना के नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर ट्विटर पर पोस्ट किया, “ ‘दोस्ताना’ फिल्म को नौ साल हो गए, वह फिल्म जिसने मुझे हमेशा के लिए ‘देसी गर्ल’ बना दिया।”

प्रियंका ने इस ट्वीट में फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखानी और साथी कलाकार अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम को भी टैग किया। अभिषेक बच्चन ने इसपर जवाब दिया, “एक सेकेंड रुकिए… मुझे लगा मैं और जॉन देसी गर्ल थे।’’

Advertisements
Ad 29

वहीं निर्देशक तरुण मनसुखानी ने पोस्ट किया, “मैं कल इसे याद करना भूल गया… तो यह रहा मेरा ‘दोस्ताना’ प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम के साथ जो नौ साल एक दिन से बरकरार है..और यह गिनती जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button