Breaking NewsUttarakhand

युवा व्यंग्यकार ललित शौर्य हुए सम्मानित

पिथौरागढ़। स्वामी कच्चाहारी जीवजन्तु रक्षा समिति द्वारा युवा कवि, व्यंग्यकार ललित शौर्य को साहित्य सृजन श्री सम्मान देकर सम्मानित किया गया है। ललित शौर्य को यह सम्मान उनका नाम यूनियन पीडिया (विश्वशब्द कोश)में आने पर दिया गया है। विदित है कि पिछले दिनों ललित शौर्य को विश्व शब्दकोश ने परिभाषित किया है।

कच्चाहारी कुटि में आयोजित कार्यक्रम में शौर्य को शाल ओढ़ाकर, समृति चिह्न एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कुमाऊँ गौरव डां कच्चाहारी ने कहा कि ललित शौर्य ने सीमांत का गौरव बड़ाया है। विश्व शब्द कोश में सम्मिलित होना ललित की विशेष योग्यता को दर्शता है। शौर्य युवा साहित्यकारों के लिए प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं।

डां परमानंद चौबे ने कहा कि ललित शौर्य श्रेष्ठ साहित्य का सृजन कर रहे हैं। उनकी कविताएँ ,व्यंग्य, कहानियाँ आमजनमानस की टीस और पीड़ा को मुखरित करते हैं। शौर्य लोकजीवन के साहित्यकार हैं। यूनियन पीडिया में शौर्य का नाम सम्मलित होने पर उत्तराखण्ड के साहित्यकार गौरान्वित हैं।

डॉ. तारा सिंह ने कहा कि ललित शौर्य लम्बे समय से साहित्य सेवा में जुटे हुए हैं। बेब दुनिया में उनकी रचनाओं की धूम है। जिसका परिणाम विश्व शब्द कोश में शामिल होना है।

इस अवसर पर लक्ष्मी आर्या, सोनम पाण्डेय, हरीश चंद्र, संदीप मेहरा, सावित्री देवी, मनोज सिरौला, प्रह्लाद कन्याल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button