Breaking NewsWorld

चीन ने रद्द की पाकिस्तान से आने-जाने वाली उड़ानें

बीजिंग। चीन ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर पाकिस्तान जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया। वहीं पाकिस्तानी वायुक्षेत्र से गुजरने वाली अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया है। यहां की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के चलते पाकिस्तानी वायुक्षेत्र के बंद रहने से यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इससे दुनियाभर में हजारों हवाई यात्री प्रभावित हुए हैं।

नागर विमानन विशेषज्ञों के हवाले से खबर मिली है आम तौर पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र और भारत-पाक सीमा के ऊपर से गुजरने वाली पश्चिम एशिया से आने वाली उड़ानों को चीन में भारत, म्यांमा या मध्य एशिया के मार्ग से प्रवेश दिया जा रहा है।

Advertisements
Ad 29

उत्तर चीन हवाई यातायात प्रबंधन ब्यूरो द्वारा भेजे गए एक बयान के अनुसार राजधानी बीजिंग के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पाकिस्तान जाने वाली और पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानें बुधवार और बृहस्पतिवार को रद्द रहीं।

इसमें यहां बीच में विश्राम करने वाली उड़ानें भी शामिल हैं। ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार शुक्रवार को भी यह उड़ानें अपने यथावत समय पर चलेंगी या नहीं, इसे लेकर अनिश्चिता बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button