Breaking NewsWorld

दुबई में बस हादसा, 8 भारतीयों समेत 17 लोगों की मौत

दुबई। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि दुबई में बस हादसे में मरने वाले 17 लोगों में कम से कम 8 भारतीय शामिल हैं। हादसा गुरुवार को तब हुआ जब ओमानी नंबर प्लेट वाली बस का चालक अल रशिदिया मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर वाहन को ले गया जो बसों के लिए प्रतिबंधित है। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, ‘हमें यह सूचना देते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि स्थानीय अधिकारियों और रिश्तेदारों के अनुसार दुबई बस हादसे में 8 भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई है।’ गल्फ न्यूज के अनुसार इस पर्यटक बस में 31 लोग सवार थे। यह एक बैरियर से टकरा गई। इससे इसका बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिससे बायीं तरफ बैठे यात्रियों की मौत हो गई।

Advertisements
Ad 26

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हादसे में मरने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना वयक्त की है। इसने ट्वीट किया, ‘वाणिज्य दूत ने अन्य अधिकारियों और समुदाय सदस्यों के साथ देर रात संबंधित रिश्तेदारों से मुलाकात की। अस्पताल और पुलिस अधिकारियों से भी बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।’

वाणिज्य दूतावास ने कहा कि मरने वाले भारतीयों में राजगोपालन, फिरोज खान पठान, रेशमा फिरोज खान पठान, दीपक कुमार, जमालुद्दीन अरक्कावेतिल, किरण जॉनी, वासुदेव और तिलकराम जवाहर ठाकुर शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button