Breaking NewsNational

यूपी और राजस्थान में 24 घंटे में बिजली गिरने से मारे गए 36 लोग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार रात आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। इससे राज्य के अलग-अलग जिलों में 32 लोगों की जान चली गई, जबकि 13 जख्मी हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर और फतेहपुर में सबसे ज्यादा 7-7 मौतें हुईं।

वहीं, राजस्थान के झालावाड़ में भी महिला समेत चार लोगों की जान गई। वहीं, पाली जिले में 27 मजदूर जख्मी हो गए, ये लोग रविवार को बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक आपदा पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। योगी सरकार ने बयान में कहा है कि शनिवार को भी देवरिया में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

Advertisements
Ad 26

यूपी में कहां-कितनी मौतें हुईं

कानपुर 7
फतेहपुर 7
झांसी 5
जालौन 4
हमीरपुर 3
गाजीपुर 2
जौनपुर 1
प्रतापगढ़ 1
कानपुर देहात 1
चित्रकूट 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button