Breaking NewsNational

एनकाउंटर मैन के नाम से जाने जाते हैं हैदराबाद पुलिस कमिश्नर सज्जनार

हैदराबाद। हाल ही में हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ जो दरिंदगी हुई उस मामले में बड़ा अपडेट आया है। हैदराबाद पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में महिला डॉक्टर केस के चारों आरोपियों को ढेर कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ हैदराबाद के NH-44 में मुठभेड़ हुई और आरोपी ढेर हो गए। बता दें कि इस वक्त साइबराबाद पुलिस की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं, साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर वी. जे. सज्जनार।

महिला डॉक्टर केस, 2019

हैदराबाद में बीते दिनों जब महिला डॉक्टर के साथ रेप और फिर जिंदा जलाने की घटना आई तो पूरे देश को झकझोर गया। लेकिन आठ दिन के अंदर पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में इन चारों आरोपियों को ढेर कर दिया गया।

 

वारंगल केस

Advertisements
Ad 29

तेलंगाना के वारंगल में इससे पहले जब एक कॉलेज गर्ल के ऊपर तेजाब छिड़का गया था, तब भी वहां पर काफी विवाद हुआ था। लेकिन कुछ ही समय बाद 3 आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। ये मामला 2008 का था, हिरासत में रहने के दौरान तीनों आरोपियों पर पुलिस वालों पर हमला कर दिया था लेकिन बाद में पुलिस के साथ एनकाउंटर में आरोपी ढेर हो गए।

सिर्फ रेप आरोपी ही नहीं बल्कि उन्होंने कई माओवादियों के एनकाउंटर में भी वह टीम का हिस्सा रहे थे। हैदराबाद में बतौर पुलिस कमिश्नर उन्होंने डेढ़ साल पहले ही कमान संभाली थी।हालांकि, अभी इस एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच होनी बाकी है, क्योंकि हर पहलू को देखा जाएगा कि क्या एनकाउंटर करना जरूरी था या नहीं।

आपको बता दें कि हैदराबाद में 27 नवंबर को स्कूटी से जा रही महिला डॉक्टर के साथ चार आरोपियों ने रेप किया था और उसके बाद उसे जिंदा जला दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button