Breaking NewsLifeNational

नववर्ष पर ये कार्य करने से सालभर लक्ष्मी करेंगी आपके घर में वास

आज 31 दिसंबर को 2019 का अंतिम दिन है। सारा साल आपको कुछ खट्टे और कुछ मिट्ठे अनुभव देकर गया होगा। कल से 2020 का आगाज़ होने वाला है। वैसे तो ये अंग्रेजी महीने का नया साल है लेकिल अधिकतर लोग इस दिन से ही नव वर्ष का आरंभ मानते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष विद्वानों के अनुसार साल 2020 में यदि कुछ खास काम कर लिए जाएं तो सारा साल लक्ष्मी करेंगी आपके घर में वास। राशि के अनुसार करें ये उपाय-

मेष- सूर्यदेव को जल चढ़ाकर अपने ललाट और कंठ पर लाल चन्दन का तिलक लगाएं।

वृष- शिवालय में जल चढ़ाएं और अपने पास हमेशा एक चांदी का सिक्का रखें।

मिथुन- दिन में कम से कम एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और हर मंगलवार बजरंगबली को लाल रंग का गुलाब चढ़ाएं।

कर्क- सुबह-शाम मां लक्ष्मी की आरती करें और शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें।

सिंह- गणेश जी की पूजा करें और संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या- नवदुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

तुला- शनि देव की पूजा करें और शनिवार को शनि स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक- श्री हरि की पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

धनु- सुबह का आरंभ सूर्य पूजा के साथ करें, अपने पास हमेशा ताम्बे का सिक्का रखें।

मकर- शनि देव की पूजा करें, हर शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें।

कुम्भ- हर रोज़ शिव मंदिर जाने की रूटीन बनाएं, सोमवार को शिव चालीसा पढ़ें।

मीन- गायत्री मन्त्र का जाप करें। रुद्राक्ष पहनने से शुभ लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button