Breaking NewsEntertainment

बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाएंगी ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर? बोलीं- ‘ये मेरा सौभाग्य होगा’

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर एक बार फिर बागेश्वर धाम पहुंचीं। यहां पहुंचने पर अनुप्रिया ने इस पवित्र धाम पर फिल्म बनाने को लेकर बात की।

Bollywood News: नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने पूरी इंडस्ट्री को हैरानी में डाल दिया है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को रिलीज हुए 40 दिन से ज्यादा गुजर गए हैं, लेकिन अब भी इसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर अभी भी ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, जबकि इसके सामने कई बिग बजट और बड़े स्टार्स वाली फिल्में हैं। भारत में अब तक फिल्म 248 करोड़ से ज्यादा काकलेक्शन कर चुकी है। इस बीच फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बागेश्वर धाम पहुंचीं, ये दूसरी बार है जब अनुप्रिया बागेश्वर धाम पहुंची हैं। ऐसे में अब बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है।

बागेश्वर धाम पहुंचीं अनुप्रिया नागर

अनुप्रिया नागर हाल ही में मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित प्राचीन और विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर दाम पहुंचीं, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने को लेकर बात की। ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर मात्र 21 साल की हैं और इस छोटी सी उम्र में ‘हनुमान अंश’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाकर वह हर तरफ चर्चा में हैं। हर कोई उनकी प्रतिभा का कायल हो गया है। अपनी फिल्म रिलीज होने के बाद वह बागेश्वर धाम पहुंची थीं और अब हाल ही में वह दूसरी बार बागेश्वर धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से भी मुलाकात की।

Advertisements
Ad 29

क्या बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाएंगी अनुप्रिया नागर?

बागेश्वर धाम परिसर में मीडिया से बात करते हुए अनुप्रिया नागर ने पेपटेक टाइम्स न्यूज से बात करते हुए कहा कि बागेश्वर दाम पर फिल्म बनाने के बारे में वह तभी फैसला करेंगी, जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सन्यांसी बाबा  (पंडित धीरेंद्र् शास्त्री के पूर्वज, जिन्हें हनुमान जी का साक्षात्कार हुआ था) उन्हें इसके लिए गाइड करेंगे। अनुप्रिया ने कहा- ‘मैं ये कही कहती आई हूं कि मैं फिल्म नहीं बनाती। नीम करौली बाबा ने ही मुझे फिल्म की तरफ भेजा था, मुझे इस फिल्म के लिए चुना गया, तभी मैं इसमें शामिल हुई। मुझे लगता है कि गुरु जी मेरा मार्गदर्शन करेंगे, तभी मैं अगली फिल्म बनाऊंगी। ये मेरा सौभाग्य होगा कि मैं ऐसी कहानियां दुनिया तक पहुंचाऊं।’

थिएटर से बाहर होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’

वहीं हाल ही में फिल्म की अन्य प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने बताया कि कैसे उनकी फिल्म सिनेमाघरों से हटने की कगार पर थी। उन्होंने बताया कि रिलीज के तीसरे हफ्ते में जब सिनेमाघरों में ‘टॉक्सिक’ रिलीज हुई तो ‘हनुमान अंश’ लगभग सिनेमाघरों से हटने की कगार पर थी। हनुमान अंश के पास कुछ 25-30 थिएटर ही बचे थे, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और रागिनी सोना ने आगे बढ़ने का फैसला किया और डिस्ट्रीब्यूटर्स से बात की। रागिनी सोना के अनुसार, शुरुआत में उन्हें लोगों को समझाने में समय लगा, लेकिन आखिरकार बात बन गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button