Breaking NewsSports

मोहम्मद सिराज के हाथों में नई जिम्मेदारी, पहले 2 मैचों में करेंगे ये काम

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आगामी घरेलू सीजन में रणजी ट्रॉफी के लिए हैदराबाद ने अपना कप्तान नियुक्त किया है, जिसमें वह पहले 2 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे।

Cricket News: भारतीय क्रिकेट टीम का आने वाले कुछ महीनों में शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है, जिसमें टीम इंडिया के सभी प्रमुख खिलाड़ियों के वर्कलोड को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसी में एक नाम तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी शामिल है जो 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं सिराज को आगामी घरेलू सीजन में रणजी ट्रॉफी के लिए हैदराबाद क्रिकेट संघ ने मोहम्मद सिराज को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें अब इसको लेकर बड़ा अपडेट भी सामने आया है, जिसमें सिराज वनडे सीरीज खत्म होने के बाद ही अपनी घरेलू टीम के साथ जुड़ेंगे और उसमें भी वह शुरुआती दो मैचों में ही कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पहले 2 मैचों में संभालेंगे सिराज कप्तानी की जिम्मेदारी

हैदराबाद क्रिकेट संघ की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में उन्होंने बताया कि मोहम्मद सिराज को आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें उनके अनुपस्थित होने या उपलब्ध ना होने की स्थिति में उपकप्तान सीवी मिलिंद कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे। इसके अलावा टीम में अनुभवी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल, राहुल सिंह और विकेटकीपर राहुल रादेश और साई प्रज्ञय रेड्डी को भी शामिल किया गया है। 15 सदस्यीय टीम में चुने गए अन्य खिलाड़ियों में तनाय त्यागराजन, अनिकेत रेड्डी और अजय देव गौड़ ही भी शामिल हैं। सिराज वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम का हिस्सा हैं, जो 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खत्म होगी। वहीं हैदराबाद का पहला रणजी ट्रॉफी मैच 11 अक्टूबर को त्रिपुरा के खिलाफ है, जिसके लिए वेन्यू अभी तय नहीं हुआ है। इसके बाद हैदराबाद को 18 अक्टूबर से विजयनगरम में आंध्र के खिलाफ अपना दूसरा रणजी मैच इस सीजन खेलना है।

न्यूजीलैंड दौरे से पहले सिराज को मिलेगा सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका

Advertisements
Ad 29

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना होना, जिसमें उन्हें पहले 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। सिराज का टी20 स्क्वाड में चुना जाना मुश्किल है, लेकिन वनडे और टेस्ट सीरीज का वह हिस्सा रहेंगे ऐसे में उनको तैयारी के लिए जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए स्क्वाड के साथ रवाना होना होगा। इस स्थिति में सिराज को रणजी ट्रॉफी सीजन में 2 मैचों में ही शुरू में खेलने का मौका मिलेगा।

पहले 2 रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए हैदराबाद का स्क्वाड

मोहम्मद सिराज (कप्तान), सीवी मिलिंद (उपकप्तान), तन्मय अग्रवाल, एम अभिराथ रेड्डी, राहुल सिंह, के हिमा तेजा, राहुल रादेश (विकेटकीपर), साई प्रज्ञय रेड्डी (विकेटकीपर), वरुण गौड़, तनाय त्यागराजन, अनिकेत रेड्डी, सीएलटी. रक्षण रेड्डी, अजय देव गौड़, रुथिक यादव मेंडे, साई विकास रेड्डी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button