Breaking NewsNational

10वीं बोर्ड परीक्षा में ‘आजाद कश्मीर’ पर पूछा सवाल, जानिए पूरा मामला

इंदौर। मध्य प्रदेश में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पूछे गए एक सवाल के बाद विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सामाजिक विज्ञान के पेपर में ‘आजाद कश्मीर’ को लेकर 2 सवाल पूछे गए हैं। प्रश्न संख्या-4 में सही जोड़ी मिलाओ में ‘आजाद कश्मीर’ का विकल्प दिया गया है। वहीं, प्रश्न संख्या-26 में भारत के मानचित्र में ‘आजाद कश्मीर’ दर्शाने के लिए कहा गया है। मामला सामने आने के बाद भाजपा ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। वहीं, मुख्यमंत्री ने प्रश्न पत्र सेट करने वाले अधिकारी को हटाने के आदेश दिए हैं।

Advertisements
Ad 29

आजाद कश्मीर को लेकर दो सवाल
सामाजिक विज्ञान के पेपर में प्रश्न -4 में छात्रों को सही जोड़ी मिलानी थी। प्रश्न में ‘बहादुर शाह जफर’ के आगे ‘सूरत’, ‘कांग्रेस का विभाजन’ के आगे ‘उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम’, ‘भारत-पाकिस्तान युद्ध’ के आगे ‘स्वर्ण आभूषण’, ‘कोपरा’ के आगे ‘दिल्ली’ और ‘हॉलमार्क’ के आगे ‘आजाद कश्मीर’ का विकल्प दिया हुआ था। इसी पेपर में प्रश्न 26 में भारत के मानचित्र में ‘आजाद कश्मीर’ दर्शाने को लेकर सवाल किया गया था। मामला सामने आने के बाद आगर-मालवा में विरोध स्वरूप पुतला फूंका गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button