Breaking NewsEntertainment

सोनाक्षी ने कहा- बुरा लगता है, लोग एक गलती पर मुझे अब तक ट्रोल करते हैं

मुंबई। अपने रामायण ज्ञान को लेकर सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी समय से ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, पिछले साल सोनाक्षी शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची थीं जहां वह एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से पूछा था कि हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे। सोनाक्षी को इसका जवाब नहीं पता था जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हुई थीं और यह सिलसिला अभी तक जारी है।

ट्रोलिंग पर बोलीं सोनाक्षी: आर्ट ऑफ़ लिविंग के फाउंडर श्री श्री रवि शंकर के साथ एक ऑनलाइन सेशन में सोनाक्षी ने ट्रोलिंग को लेकर कई बातें कही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने कंटेस्टेंट रूमा देवी के साथ शो में हिस्सा लिया था। हमसे संजीवनी बूटी को लेकर एक सवाल पूछा गया था जिसे सुनकर हम कुछ समय के लिए ब्लैंक हो गए थे।

Advertisements
Ad 27

ईमानदारी से कहूं तो यह थोड़ा एम्बरेसिंग था क्योंकि हम रामायण को देखकर और सुनकर बढ़े हुए हैं।लेकिन इस बात को बहुत समय बीत गया। हमारी लाइफ में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हम ब्लैंक हो जाते हैं। तब से पांच या छह महीने हो चुके हैं और यह देखकर दुःख होता है कि लोग मेरी एक गलती पर मुझे अभी तक इतना ट्रोल करते हैं।’

बिग बी ने भी लगाई थी क्लास: शो में जब सोनाक्षी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं तो बिग बी ने भी उनकी क्लास लगाई थी क्योंकि सोनाक्षी के घर का नाम रामायण है, पिता का नाम भगवान राम के भाई शत्रुघ्न पर रखा गया है। उनके दोनों भाईयों के नाम राम के बेटों लव और कुश से प्रेरित हैं। ऐसे में सोनाक्षी तब से ट्रोल होती ही आ रही हैं। लॉकडाउन के समय शो रामायण के पुनः प्रसारण के दौरान भी सोनाक्षी को ट्रोल करने का सिलसिला नहीं रुका था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button