Breaking NewsUttarakhand

बदला मौसम का मिजाज, देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में हो रही बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज़ बदला है। राजधानी देहरादून समेत कई स्थानों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पौड़ी, नैनीताल और पिथौराढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर में गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में मौसम शुष्क रहेगा। 

Advertisements
Ad 27

उत्तराखंड में रविवार सुबह मौसम अचानक बदल गया और झमाझम बारिश होने लगी। इससे पहले शनिवार को देहरादून समेत कई क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही।

लेकिन दोपहर में करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई, जिससे उमस से भी कुछ निजात मिली। हालांकि, शाम को आसमान फिर साफ हो गया। उधर, प्रदेश के अन्य जिलों में दिनभर धूप खिली रही। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button