Breaking NewsUttarakhand

नदी में डूबकर युवक की मौत

देहरादून। जनपद के रायवाला क्षेत्र स्थित नदी में नहाने गये एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को थाना रायवाला पुलिस को सूचना मिली की बसंती माता मंदिर, रायवाला के पास एक युवक नदी में डूब गया है।

सूचना पर थानाध्यक्ष रायवाला मय पुलिस बल व तैराकों के साथ मौके पर पहुंचे एवं राहत व बचाव कार्य आरंभ किया। तैराक टीम द्वारा युवक की खोजबीन कर उसे नदी से बाहर निकाला, जिसे पुलिस द्वारा तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

Advertisements
Ad 27

युवक की पहचान अमन रावत पुत्र गंभीर सिंह रावत निवासी अमृत ग्राम ऋषिकेश, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई। उक्त युवक अपने साथियो के साथ बसंती माता मंदिर के निकट नदी में नहाने के लिए आया था तथा अचानक नदी में पैर फिसल जाने के कारण डूब गया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। मृतक के परिजनों  के आने पर अग्रिम कारवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button